मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान मेंडॉस की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान मेंडॉस की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में आज से कल तड़के के बीच किसी भी समय समुद्री तूफान मेंडॉस आ सकता है। इसके उत्‍तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर ममल्‍लापुरम या महाबलिपुरम के आसपास के क्षेत्र में पुद्दुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच उत्‍तरी तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और उससे लगे इलाकों को पार करने की सम्‍भावना है। तूफान 65 से 75 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ रहा है और आज आधी रात इसकी गति 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

Related posts

Leave a Comment