मौसम विभाग ने पूर्वी और तटीय क्षेत्रों के लिए अगले दो दिन लू चलने की संभावना व्यक्त की है। ओडीशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुदुचेरी और तेलंगाना में आज और कल लू चलने का अनुमान है। कर्नाटक के तटीय इलाकों और गोआ में कल तक गर्मी तथा उमस वाला मौसम रहेगा। ऐसी ही स्थिति केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में नौ अप्रैल तक रहने की संभावना है।
इस बीच पूर्वोत्तर क्षेत्र में आंधी और बारिश की आशंका वयक्त की गई है। झारखंड और ओडिशा में आज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी और 50 किलोमीटर प्रतिघंटे से हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लदृाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस सप्ताह तक हल्की बारिश तथा बर्फबारी की स्थिति रहेगी। लक्षद्वीप और राजस्थान में आज हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं जबकि केरल और पुदुचेरी में 11 अप्रैल तक बारिश हो सकती है।
अगले दो दिनों में देश में तापमान बढोतरी की संभावना नही है।