मौसम विभाग ने देश के पूर्वी हिस्सों में आज से और मध्य भारत में कल से तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा में अत्याधिक बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कल तेज वर्षा हो सकती है। अगले चार दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम विभाग ने देश के पूर्वी हिस्सों में आज से और मध्य भारत में कल से तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया
