मौसम विभाग ने अगले पांच दिन उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान गोवा, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में भी तेज वर्षा के आसार है।
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन में देश के शेष हिस्सों, राजस्थान और हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून आ सकता है।
