मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग के अनुसार आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के हिमालय से लगे क्षेत्र और गंगा के मैदानी इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आकाशवाणी से बातचीत में मौसम वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।

Related posts

Leave a Comment