भारतीय मौसम विभाग ने असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय और सिक्किम में अगले तीन दिन में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने कहा कि इस सप्ताह दक्षिण पूर्व बंगाल की खाडी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के उप हिमालयीय क्षेत्र में भी तेज वर्षा हो सकती है।
गुवाहाटी, शिलंग, इम्फाल, आईजोल, कोहिमा़, ईटानगर, गंगटोक और अगरतला में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ बूंदा-बांदी हो सकती है।