मुक्केबाजी में एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन और नवीन कुमार उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आईबीए पुरुष विश्व चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। हुसामुद्दीन ने राउंड ऑफ़ 32 बाउट में आज 57 किग्रा वर्ग में चीन के ल्यू पिंग को 5-0 से हराया जबकि नवीन कुमार ने 92 किग्रा वर्ग में दक्षिण कोरिया के ली संगमिन को 5-0 से हराया। हुसामुद्दीन का अगला मुकाबला रूस के सविन एडुअर्ड से होगा, जबकि नवीन का प्री-क्वार्टर फाइनल में 2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता स्पेन के इमैनुएल रेयेस से सामना होगा। आज दो भारतीय मुक्केबाज़ अपने राउंड ऑफ़ 32 बाउट में भिड़ेंगे। 67 किलोग्राम में आकाश का सामना चीन के फू मिंगके से जबकि 71 किलोग्राम वर्ग में निशांत देव का सामना कोरिया के ली संगमिन से होगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...