मुम्‍बई की विशेष अदालत ने धनशोधन मामले में एनसीपी के नेता नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत शुक्रवार तक बढा दी

मुम्‍बई की विशेष अदालत ने धनशोधन मामले में एनसीपी के नेता नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत शुक्रवार तक बढा दी

मुम्‍बई की विशेष अदालत ने धनशोधन मामले में राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत शुक्रवार तक बढा दी है। नवाब मलिक ने विशेष अदालत के न्‍यायाधीश आर.एन. रोकाडे से अपने खराब स्‍वास्‍थ्‍य और गुर्दे के रोग का हवाला देते हुए चिकित्‍सा आधार पर जमानत की मांग की। उनके वकील कुशल मोर ने अदालत को बताया कि नवाब मलिक की गिरफ्तारी को चुनौती देने और तुरन्‍त रिहाई की मांग करने वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई सम्‍भव है। इसके बाद अदालत ने मलिक की न्‍यायिक हिरासत शुक्रवार तक बढा दी।

नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने भगोड़े माफिया सरगना दाउद इब्राहिम और उसके साथियों की गतिविधियों से जुड़े धनशोधन मामले में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

Related posts

Leave a Comment