पूर्व केंद्रीय बैंकर मार्क कार्नी कनाडा के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्सठ वर्षीय कार्नी ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का स्थान लिया है। ट्रूडो नौ वर्ष तक कनाडा के प्रधानमंत्री रहे। कल ओटावा में कार्नी को 24 वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद श्री कार्नी ने कहा कि कनाडा कभी भी अमरीका का हिस्सा नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि कनाडा मूल रूप से एक अलग देश है। उन्होंने कहा कि कनाडा, अमरीका और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से सम्मान की आशा करता है। उन्होंने कहा कि वे कुछ दिनों में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मिलने यूरोप जाएंगे।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...