महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में यूपी वारियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 10 विकेट से हरा दिया है। मुम्बई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में यूपी वारियर्स ने 42 गेंद शेष रहते ही 10 विकेट से 139 रन का विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। यूपी वारियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने 47 गेंदों में नाबाद 96 रन और देविका वैद्य ने नाबाद 36 रन बनाए। इन दोनों की तेज़ पारी की मदद से यूपी वारियर्स ने 13 ओवर में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पराजित कर दिया। मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर और तीन गेंदों में 10 विकेट पर 138 रन बनाए। उसकी ओर से एलिस पेरी ने 52 और सोफी डिवाइन ने 36 रन की पारी खेली। यूपी वारियर्स की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने 4 विकेट औऱ दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए। एलिसा हीली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...