महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजी नगर जिले में एक बस दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु, 15 घायल

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में मिनी बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 लोगों की मृत्यु हो गई और 15 अन्य घायल हुए हैं। यह दुर्घटना कल देर रात वैजापुर तहसील के समृद्धि एक्सप्रेस वे पर हुई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए राष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की राहत राशि की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच के भी निर्देश दिए हैं।

Related posts

Leave a Comment