महाराष्‍ट्र के राज्यपाल से मिले यूपी के CM योगी, अयोध्या में महाराष्ट्र भवन निर्माण के लिए देंगे जमीन

महाराष्‍ट्र के राज्यपाल से मिले यूपी के CM योगी, अयोध्या में महाराष्ट्र भवन निर्माण के लिए देंगे जमीन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महाराष्‍ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक, गोरखपुर से सांसद रवि किशन मौजूद थे। राज्यपाल ने योगी आदित्यनाथ को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट की। बातचीत के दौरान योगी आदित्‍यनाथ ने अयोध्या में महाराष्ट्र भवन निर्माण के लिए जमीन देने की अपनी इच्छा जाहिर की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता सेनानियों के ‘क्रांतिगाथा’ संग्रहालय का दौरा किया।

मुंबई के दौरे पर आये उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री आज, अंबानी, अडानी, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, अजय पिरामल, पिरोजशा गोदरेज, दर्शन हीरानंदानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे।

Related posts

Leave a Comment