महाराष्ट्र के पुणे शहर में सात और मरीजों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। इन सात नए मरीजों में शहर के कटराज और कोंढवा इलाके की पांच महिलाएं, एक 18 वर्षीय युवक और एक 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि पूरे पुणे जिले में अब तक 72 लोग जीका वायरस से प्रभावित हुए हैं।
महाराष्ट्र के पुणे शहर में सात और मरीजों में जीका वायरस की पुष्टि हुई
