मध्य प्रदेश में कोविड-रोधी टीकाकरण महा-अभियान का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। राज्य सरकार ने दो दिनों में 35 लाख लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में वैक्सीन की दूसरी खुराक देने के उद्देश्य से व्यापक टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण का आयोजन किया जा रहा है। ज़िला प्रशासन को टीकाकरण केंद्रों पर बारिश से बचाव और अन्य समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग, गैर सरकारी संगठन, धर्मगुरु, स्वयंसेवकों के साथ सूचना और प्रसारण मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाइयां मिलकर अभियान का प्रचार कर रही हैंl राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में 7,500 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण किया जायेगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...