मध्यप्रदेश में राज्य सरकार ने कोविड संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी ताकत से तैयारी की है। समूचे राज्य में 21 जून से टीकाकरण के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। राज्य सरकार 21 जून से टीकाकरण के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान की शुरुआत कर रही है। पहले दिन इस अभियान को गति देने के लिए सात हजार टीकाकरण केंद्र बनाये जाएंगे। इस अभियान में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और सांसद मिलकर जनता को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही लोगों को यह भी बताया जाएगा कि टीकाकरण ही कोविड से बचाव है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि राज्य सरकार के पास प्रतिदिन 5 लाख लोगों के टीकाकरण करने की क्षमता है और दिसंबर के अंत तक पूरे राज्य की लगभग 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण किया जाएगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...