मध्यप्रदेश में प्रतिष्ठित विश्व संगीत तानसेन महोत्सव आज से ग्वालियर में शुरू हो रहा है। यह 30 दिसम्बर तक चलेगा। यह इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की सत्तानबेवीं कडी होगी। आयोजन के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जायेगा।
कार्यक्रम का मंच का निर्माण ओंकारेश्वर स्थित सिद्धनाथ मंदिर की तर्ज़ पर किया गया है। समारोह का औपचारिक उद्घाटन रविवार 26 दिसंबर को शाम 6 बजे होगा। समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर करेंगी। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय कालिदास पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में कोविड-19 प्रोटोकॉल के सभी आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है।