मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी दो उग्रवादी संगठनों मणिपुर नगा पीपल्स फ्रंट और रिवोल्यूशनरी पीपल्स फ्रंट ने ली

मणिपुर में दो उग्रवादी गुट- रिवोल्यूशनरी पीपल्स फ्रंट और मणिपुर नगा पीपल्स फ्रंट ने असम राइफल्स के काफिले पर हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। कल मणिपुर के चूड़ाचांद पुर जिले के सेहकान गांव में हुए इस हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर, उनकी पत्नी और पुत्र तथा चार जवान मारे गए थे। कल शाम जारी संयुक्त बयान में इन गुटों ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि काफिले में सेना अधिकारी की पत्नी और पुत्र भी मौजूद हैं।

Related posts

Leave a Comment