मणिपुर की राज्यपाल अनसूइया उईके ने लोगों से राज्य में शांति बनाए रखने और सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है। राज्यपाल ने एक संदेश में कहा है कि पिछले महीने की तीन तारीख को राज्य के दो समुदायों के बीच असाधारण जातीय संघर्ष के कारण उन्हें गहरा आघात पहुंचा है और इस संघर्ष के अभी भी जारी रहने से वह दुखी हैं।
उन्होंने कहा कि हिंसा की घटनाओं के कारण धान की फसल की बुआई पर प्रतिकूल प्रभाव पडा है और मौजूदा स्थिति के चलते बच्चों की पढाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने राज्य की महिलाओं से संयम बरतने और सुरक्षा बलों का रास्ता न रोकने की अपील की है।
