भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग तोब्गे पांच दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे । इस वर्ष जनवरी में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। केन्द्रीय मंत्री अश्चिनी कुमार चौबे ने दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भूटान के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे मुम्बई भी जायेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और भूटान के बीच सभी स्तरों पर परस्पर विश्वास, सदभावना तथा समझबूझ पर आधारित मित्रता और सहयोग का रिश्ता है। भूटान के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा से दोनों पक्षों की अनूठी भागीदारी में प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा। वे दोनों देशों के बीच संबंध बढाने के तरीकों पर भी विचार- विमर्श कर सकेंगे।
Related posts
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...