भुवनेश्‍वर में FIH हॉकी प्रो लीग के प्रारंभिक मैच में भारत ने न्‍यूजीलैंड को चार-तीन से हराया

भुवनेश्‍वर में FIH हॉकी प्रो लीग के प्रारंभिक मैच में भारत ने न्‍यूजीलैंड को चार-तीन से हराया

भुबनेश्‍वर में पुरुष हॉकी प्रो-लीग के आरंभिक मैच में कल भारत ने न्‍यूजीलैंड को 4-3 से हरा दिया। खेल के अंतिम 15 मिनट में मनदीप सिंह के दो गोल से 3-2 से पिछड़ रही भारतीय टीम ने न केवल बराबरी की बल्कि जीत भी दर्ज की। भारत के लिये पहला गोल मनप्रीत मोर ने और दूसरा कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया था।

न्‍यूजीलैंड की ओर से सैन लेन ने दो जबकि, जेक स्मिथ ने एक गोल किया। प्रतियोगिता के दूसरे मैच में कल भारत का मुकाबला स्‍पेन से होगा।

Related posts

Leave a Comment