भारत 20 अक्टूबर को अफगानिस्तान पर मास्को रूपरेखा संबंधी बैठक में भाग लेगा

भारत 20 अक्टूबर को अफगानिस्तान पर मास्को रूपरेखा संबंधी बैठक में भाग लेगा

भारत 20 अक्‍टूबर को अफगानि‍स्‍तान के बारे में मॉस्‍को रूपरेखा सम्‍बंधी बैठक में शामिल होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कल शाम नई दिल्‍ली में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि भारत ने उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर चीन के विरोध को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रवक्‍ता ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्‍न और अविभाज्‍य अंग है और हमेशा रहेगा।

अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्‍न और अविभाज्‍य हिस्‍सा है। कई मौकों पर हमने चीनी पक्ष को स्‍पष्‍ट रूप से अवगत कराया है। भारतीय नेता नियमित रूप से अरुणाचल प्रदेश राज्‍य की यात्रा करते हैं, जैसे वे भारत के किसी भी अन्‍य राज्‍य में करते हैं। भारतीय नेताओं को भारत में किसी राज्‍य के दौरे पर आपत्ति जताना भारतीय लोगों के लिए तर्क और समझ से हटकर है।

बांग्‍लादेश में धार्मिक समारोह में हमलों के बारे में अरिंदम बागची ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बांग्‍लादेश सरकार ने उचित कदम उठाए हैं।

Related posts

Leave a Comment