भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टैस्ट मैच के पहले दिन भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 87 और रवीन्द्र जडेजा 36 रन बना कर क्रीज पर खेल रहे हैं।
इससे पहले रोहित शर्मा ने 80 और यशस्वी जैसवाल ने 57 रन बनाए। वेस्ट इंडीज ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
