भारत ने 2024-25 के लिए मालदीव को आवश्यक वस्तुओं के लिए अब तक के उच्चतम निर्यात कोटा को मंजूरी दे दी है। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि मालदीव सरकार के अनुरोध पर भारत ने आवश्यक वस्तुओं की निश्चित मात्रा और कोटा निर्धारित किया है। वर्ष 1981 में व्यवस्था लागू होने के बाद वस्तुओं की यह अब तक की स्वीकृत सबसे अधिक मात्रा है। मालदीव में निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नदी की रेत और रोडी-बजरी जैसे जरूरी सामान के निर्यात को 25 प्रतिशत बढाकर दस लाख टन किया गया है। अंडा, आलू, प्याज, चीनी, चावल, गेहूं का आटा और दाल के निर्यात में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। पिछले वर्ष भी भारत ने चावल, चीनी और प्याज के निर्यात पर वैश्विक प्रतिबंध के बावजूद मालदीव को यह सामान भेजा था। उच्चायोग ने कहा है कि पड़ोसी प्रथम की नीति के हिस्से के रूप में भारत मालदीव में मानव केंद्रित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
Related posts
आज के मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। कई क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी की संभावना जताई गई है, जबकि IMD की ताजा चेतावनियों पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।
Today Weather Update: देश के कई हिस्सों में बदला मौसम, बारिश का दौर जारी आज देशभर...
बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया: रोमांचक मुकाबले पर टिकी फुटबॉल फैंस की नजर
बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल प्रेमियों...
करिश्मा कपूर फिर चर्चा में, बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री की लोकप्रियता बरकरार
करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री...