भारत ने स्विटजरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के भवन के सामने निराधार और दुष्प्रचार करने वाले भारत विरोधी पोस्टर लगाने के मुद्दे पर स्विटजरलैंड के राजदूत को तलब किया है। सूत्रों ने बताया कि स्विटजरलैंड के राजदूत ने विदेश मंत्रालय में सचिव-पश्चिम, संजय वर्मा को आश्वासन दिया है कि वह भारत की चिंताओं को पूरी गंभीरता के साथ स्विटजरलैंड की सरकार को अवगत कराएंगे। स्विटजरलैंड के राजदूत ने कहा है कि ये पोस्टर सार्वजनिक स्तर पर लगे थे। स्विटजरलैंड सरकार इन पोस्टरों के दावे का समर्थन नहीं करती है और न ही सरकार का ऐसा रूख है।
भारत ने स्विट्जरलैंड के राजदूत को तलब किया, जिनेवा में भारत विरोधी पोस्टर पर जताया विरोध