भारत ने मालदीव के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करते हुए आवश्यक वस्तुओं के लिए अब तक का सबसे अधिक निर्यात कोटा स्वीकृत किया है। मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने इस कदम के लिए विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर को धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मालदीव के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत द्वारा निर्यात कोटा बढ़ाया जाना एक ऐसा कदम है जिससे दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता और द्विपक्षीय व्यापार और वाणिज्य आगे बढाने में काफी मदद मिलेगी। 1981 में मालदीव के लिए निर्यात कोटा तंत्र शुरू किए जाने के बाद से यह अब तक का सबसे बडा कोटा है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...