ओमान के सलालाह में फाइव-एस पुरूष हॉकी एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पैनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब जीत लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने अगले वर्ष ओमान में होने वाले एफआईएच फाइव-एस पुरूष हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। हॉकी के फाइव-एस संस्करण में भारत ने तीन मुकाबलों में पहली बार पाकिस्तान को हराया है। शूट आउट में पाकिस्तान कोई गोल नहीं कर सका जबकि भारत की ओर से मनिन्दर सिंह ने गोल दागा। हॉकी इंडिया ने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दो लाख और सहयोगी स्टाफ को एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिरकी ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...