भारत ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में विश्‍व कल्‍याण और स्‍त्री-पुरूष समानता के लिए वैश्विक गठबंधन की घोषणा की

भारत ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में विश्‍व कल्‍याण और स्‍त्री-पुरूष समानता के लिए वैश्विक गठबंधन की घोषणा की

भारत ने कल स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में विश्‍व कल्‍याण और स्‍त्री-पुरूष समानता के लिए वैश्विक गठबंधन की घोषणा की है। इसका प्राथमिक और घोषित उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्यम के क्षेत्रों में दुनिया की सर्वोत्तम प्रथा, ज्ञान और निवेश को आकर्षित करना है। यह गठबंधन अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बड़े पैमाने पर लाभ के लिए जी-20 नेताओं की प्रतिबद्धताओं को आगे बढ़ाएगा। इनमें बिजनेस-20, महिला-20 जैसे विभिन्‍न समूहों की प्रतिबद्धताएं शामिल होंगी।

बैठक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और हरदीप सिंह पुरी तथा विश्‍व आर्थिक मंच के अध्यक्ष क्लाउस श्वाब मौजूद थे। स्मृति ईरानी ने कहा कि इस गठबंधन का विचार जी20 नेताओं की घोषणा और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास मॉडल को बढावा देना है। उन्होंने भारत को मजबूत समर्थन देने के लिए विश्‍व आर्थिक मंच को भी बधाई दी। विश्‍व आर्थिक मंच के अध्‍यक्ष क्लाउस श्वाब ने भारत के प्रयासों के लिए धन्‍यवाद दिया।

Related posts

Leave a Comment