भारत ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कल एक दिन का राष्‍ट्रीय शोक घोषित किया

भारत ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कल एक दिन का राष्‍ट्रीय शोक घोषित किया

भारत ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर कल एक दिन का राष्‍ट्रीय शोक घोषित किया है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि भवनों पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज झुका रहेगा। इस दौरान कोई सरकारी समारोह नहीं होंगे।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। जापान केमीडिया एन एच के वर्ल्‍ड ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे निधन की पुष्टिकर दी है। शिंजो आबे को नारा शहर में एक चुनावी भाषण देते हुए गोली मार दी गई। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने इस घटना को अत्‍यन्‍त बर्बर और क्रूरतापूर्ण बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रिय मित्र आबे पर हमले पर गहरादुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री और उनके प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से स्तब्ध हैं। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शिंजो आबे के परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।

Related posts

Leave a Comment