भारत के पश्चिमोत्तर मैदानी क्षेत्रों में अगले तीन दिन तक भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी और बाद में इस स्थिति में कमी आती जाएगी। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान व्यक्त किया है। आज सबसे कम न्यूनतम तापमान दो दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस पंजाब के लुधियाना में दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में कल दिन में भी शीत से भीषण शीत की स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग ने उत्तर भारत में अगले चार-पांच दिनों तक घना कोहरा छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सुबह और रात में कुछ समय तक कोहरा छाया रहेगा।