भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा क्रिकेट टेस्ट मैच आज से बेंगलुरु में खेला जाएगा। दिन-रात का यह मुकाबला गुलाबी गेंद से खेला जाएगा और चिन्नास्वामी स्टेडियम में पूरी क्षमता के साथ दर्शकों को आने की अनुमति दे दी गई है।
बेंगलुरु के इस खेल मैदान में उत्साह और उमंग का माहौल है। अपने पहले डे-नाइट टेस्ट मैच की मेजबानी के लिए इस स्टेडियम को खूब सजाया गया है। मेजबान टीम ने श्रीलंका को मोहाली में हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना रखी है। भारत, इस टेस्ट मैच में जीत का प्रबल दावेदार है क्योंकि टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा की नजरें इस सीरीज में क्लीन स्वीप पर लगी हुई हैं।