भारत और बंगलादेश के बीच बेहतर संपर्क और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम बंगाल में दोनों देशों की सीमा पर पांच नये एकीकृत चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और पश्चिम बंगाल सराकर के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच शुक्रवार को कोलकाता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। कुल सात एकीकृत चेक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे। इनमें से पांच भारत-बंगलादेश सीमा पर और एक-एक नेपाल तथा भूटान के साथ लगने वाली सीमा पर बनाया जाएगा। इससे इन पड़ोसी देशों के साथ भारत का व्यापार बढ़ेगा और सीमा-सुरक्षा मजबूत होगी।
Related posts
-
प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन... -
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र... -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण विधेयक...