भारत, अफगानिस्तान पर आयोजित मास्को प्रारूप बैठक में भाग लेगा। रूस द्वारा आयोजित यह बैठक बुधवार को मास्को में होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत संयुक्त सचिव स्तर की इस बैठक में भाग लेगा। इस वर्ष अगस्त में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद यह पहली मॉस्को प्रारूप बैठक है। बैठक में पहली बार भारत और तालिबान के प्रतिनिधि आमने-सामने होंगे। तालिबान ने भी बैठक में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। अफगानिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के उप प्रधानमंत्री अब्दुल सलाम हनफ़ी करेंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...