भारतीय स्टेट बैंक के अध्ययन में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में वर्ष 2022 के लिए वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया

भारतीय स्टेट बैंक के अनुसंधान में वित्त वर्ष 2022 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि का अनुमान बढ़ा दिया गया है। पहले के अनुमान में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर साढ़े आठ से नौ प्रतिशत बताई गई थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर नौ दशमलव तीन से नौ दशमलव छह के बीच बताया गया है। सकल घरेलू उत्पाद का संशोधित अनुमान भारतीय स्टेट बैंक के मौजूदा वित्त वर्ष की साढ़े नौ प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के अनुरूप है।

Related posts

Leave a Comment