भारतीय सेना आज 75वां इन्फेंट्री दिवस मना रही है, रक्षा मंत्री ने पैदल सैनिकों को शुभकामनाएं दी

भारतीय सेना आज 75वां इन्फेंट्री दिवस मना रही है, रक्षा मंत्री ने पैदल सैनिकों को शुभकामनाएं दी

भारतीय सेना आज 75वाँ इनफैन्ट्री दिवस मना रही है। कश्मीर घाटी में 27 अक्तूबर, 1947 को भारतीय क्षेत्र में हुए पहले हमले को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था। स्वतंत्र भारत में यह पहली घटना थी। इसी दिन के स्मरण में यह दिवस मनाया जाता है। सिख रेजीमेंट के पहले बटालियन के सैनिकों ने इस जीत को अंजाम दिया था।

इनफैन्ट्री के महानिदेशक लेफ्टीनेंट जनरल ए.के. सामंतारा ने आकाशवाणी को दिए अपने संदेश में कठिन स्थितियों में इनफैन्ट्री के सैनिकों को अपनी कर्तव्य परायणता के प्रति निःस्वार्थ समर्पण के लिए बधाई दी है। उन्होंने शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को नाकाम करने में इन सैनिकों के अमूल्य योगदान को स्वीकार किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन्‍फेन्‍ट्री दिवस के अवसर पर देश के वीर पैदल सैनिकों को शुभकामनाएं दी हैं। एक ट्वीट में श्री सिंह ने कहा कि हमारे पैदल सेनानी अदम्‍य साहस और शौर्य के प्रतीक हैं। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्र उनकी सेवा और बलिदान को नमन करता है।

75वें इन्‍फेन्‍ट्री दिवस के अवसर पर रक्षा प्रमुख बिपिन रावत और सेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज मुकुन्‍द नरवणे ने नई दिल्‍ली स्थित राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक पर पुष्‍प चक्र चढाया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

Leave a Comment