भारतीय समुदाय दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है: राष्ट्रपति कोविंद

भारतीय समुदाय दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है: राष्ट्रपति कोविंद

जमैका की अपनी यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि भारतीय समुदाय दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है।

जमैका की कानून मंत्री मार्लीन मलाहू फोर्ट भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। उन्होंने राष्ट्रपति कोविंद की यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर डॉक्‍टर नागमल्लेश्वर चंदुलु भी उपस्थित थे। राष्‍ट्रपति कोविंद ने भारतीय समुदाय के लिए डॉक्‍टर चंदुलु द्वारा किये गये रचनात्‍मक कार्यों की सराहना की। आकाशवाणी से बात करते हुए डॉक्‍टर चंदुलु ने भारत और जमैका सरकार के प्रयासों की सराहना की।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद कैरेबियाई देशों जमैका और सेंट विंसेंट और ग्रेनेडींस के दौरे पर हैं। ये भारतीय राष्‍ट्राध्‍यक्ष की कै‍रेबियाई देशों की पहली यात्रा है।

Related posts

Leave a Comment