भारतीय वायु सेना में नई शस्‍त्र प्रणाली शुरू करने को मंजूरी

सरकार ने भारतीय वायु सेना में एक नई शस्‍त्र प्रणाली शुरू किये जाने को मंजूरी दी है। यह शाखा भारतीय वायु सेना की युद्धक क्षमता बढाएगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इसमें सतह से सतह तक मार करने वाले प्रक्षेपास्‍त्र, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, सुदूर संचालित विमान और ट्वीन मल्‍टी क्रू विमान में हथियार प्रणाली संचालन की विशिष्‍ट शाखाएं शामिल हैं। मंत्रालय ने इसे भारतीय वायु सेना के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

Related posts

Leave a Comment