भारतीय वायु सेना ने कल उत्‍तराखण्‍ड के लामखागा दर्रे से 16 हजार पांच सौ फुट की ऊंचाई से एक व्‍यक्ति को सुरक्षित बचाया और पांच शव निकाले

भारतीय वायु सेना ने कल उत्‍तराखण्‍ड के लामखागा दर्रे से 16 हजार पांच सौ फुट की ऊंचाई से एक व्‍यक्ति को सुरक्षित बचाया और पांच शव निकाले। दुर्गम पहाडियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद भारतीय वायुसेना के उन्‍नत हैलीकॉप्‍टरों ने तलाशी अभियान चलाया।

इस महीने की 18 तारिख को 17 हजार फुट की ऊंचाई पर लामखागा पास में भारी हिमपात के कारण 17 लोग रास्‍ता भटक गए थे।

स्‍थानीय प्रशासन से सूचना मिलने पर भारतीय वायुसेना के दो हैलीकॉप्‍टर हर्षिल भेजे गये और राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम के साथ तलाशी अभियान में लगाये गए। गश्‍ती दल ने दो और शवों का पता लगाया है। बाकी लोगों की तालश की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment