भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के महासचिव डी राजा ने आज नई दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने तथा सार्वजनिक क्षेत्र को समानता के आधार पर आगे बढाने का वायदा किया गया है। पार्टी सभी को आसानी से सुलभ स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए इन क्षेत्रों के आधारभूत ढांचे के वास्ते और अधिक फंडिंग की मांग करेगी साथ ही परिसीमन और जनगणना के खंड को हटाकर तुरंत महिला आरक्षण लागू करेगी। संवाददाताओं से बातचीत में डी राजा ने कहा कि यह आम चुनाव देश और इसके भविष्य के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर अच्छे दिनों का वायदा पूरा न करने का आरोप लगाया।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...