भाजपा ने प्रतिबंधित संगठन PFI की तुलना बजरंग दल से करने की कड़ी आलोचना की

भाजपा ने प्रतिबंधित संगठन PFI की तुलना बजरंग दल से करने की कड़ी आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की तुलना बजरंग दल से करने की कड़ी आलोचना की है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के घोषणा-पत्र में कांग्रेस ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वायदा किया है। नई दिल्‍ली में पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह पी एफ आई को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्‍होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और एक समुदाय के खिलाफ होने का अरोप भी लगाया।

इससे पहले, कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा-पत्र जारी किया। इसमें बजरंग दल और पी एफ आई पर प्रतिबंध लगाने का वायदा किया और इन संगठनों पर घृणा फैलाने का आरोप लगाया।

Related posts

Leave a Comment