ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अफगानिस्‍तान की स्थिति पर चर्चा के लिए जी-7 की आपात बैठक बुलाई

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अफगानिस्‍तान की स्थिति पर चर्चा के लिए जी-7 की आपात बैठक बुलाई

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अफगानिस्‍तान की स्थिति पर चर्चा के लिए आज जी-7 की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में वे अफगानिस्‍तान के लोगों के समर्थन पर सहमति बनाने का प्रयास करेंगे। अफगानिस्‍तान से अमरीकी सेना की वापसी के मुद्दे पर बाइडन के फैसले के बारे में व्‍यापक अप्रसन्‍नता के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, इस संकट पर जी-7 नेताओं की ये बैठक कर रहे हैं। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और जी-7 के अन्‍य नेताओं ने इस मुद्दे पर अमरीका से नाराजगी व्‍यक्‍त की है। अमरीकी फैसले से नाराज देशों में जापान भी शामिल है, जो नाटो का सदस्‍य नहीं है।

We will continue to use every humanitarian and diplomatic lever to safeguard human rights and the gains made in Afghanistan over the last two decades.

The Taliban will be judged by their deeds and not their words.

— Boris Johnson (@BorisJohnson) August 24, 2021

इससे पहले, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्विटर पर कहा था कि वे अफगानिस्‍तान की स्थिति पर तत्‍काल चर्चा के लिए आज जी-7 नेताओं की बैठक बुलाएंगे। ये महत्‍वपूर्ण है कि अफगानिस्‍तान से लोगों को सुरक्षित निकालने, मानवीय संकट से बचने और पिछले 20 वर्ष में हासिल उपलब्धि को सुरक्षित रखने के लिए अफगानी जनता का समर्थन करने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय मिलकर कार्य कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment