ब्राज़ील में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन-कॉप-30 में विश्व नेताओं ने एक समझौते पर सहमति व्यक्त की है। इसका उद्देश्य जलवायु संकट का समाधान करना है। समझौते में जलवायु संबंधी व्यापार बाधाओं की समीक्षा करने का संकल्प लिया गया है। इससे विकसित देशों से विकासशील देशों को विपरीत मौसमी स्थिति से उत्पन्न घटनाओं से निपटने में सहायता के लिए दी जाने वाली धनराशि को तीन गुना करने का आह्वान किया गया है।
ब्राजील में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन जलवायु परिवर्तन से प्रभावित देशों के लिए अधिक धनराशि के आग्रह पर समझौते के साथ संपन्न