बोलिविया की सरकार ने गाजा में मानवता के खिलाफ अपराधों का आरोप लगाते हुए इजराइल के साथ राजनयिक संबंध तोड़ा

बोलिविया की सरकार ने गाजा में मानवता के खिलाफ अपराधों का आरोप लगाते हुए इजराइल के साथ राजनयिक संबंध तोड़ा

बोलिविया की सरकार ने गाजा में मानवता के खिलाफ अपराधों का आरोप लगाते हुए कल इजराइल के साथ राजनयिक संबंध तोड़ दिए, जबकि चिली और कोलंबिया ने इजराइल में अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है। बोलीविया के उप विदेश मंत्री फ्रेडी ममानी ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस फैसले की घोषणा की।

चिली के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्‍होंने यह फैसला इजराइल द्वारा गाजा पट्टी में किए गए अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के उल्लंघन के मद्देनजर लिया है।

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने भी इजराइल में अपने राजदूत को वापस बुलाये जाने की घोषणा की है। बोलीविया, चिली और कोलंबिया में वामपंथी सरकार हैं।

Related posts

Leave a Comment