बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी: तीसरे टेस्‍ट मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराया

इंदौर में आज बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के तीसरे क्रिकेट टैस्‍ट मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को नौ विकेट से हरा दिया है। तीसरे दिन की इस जीत से ऑस्‍ट्रेलिया ने विश्‍व टैस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई। चार टैस्‍ट मैचों की बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी की श्रृंखला में भारत दो-एक से आगे है। वर्ल्‍ड टैस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अहमदाबाद में होने वाले अंतिम टैस्‍ट मैच में जीत दर्ज करनी होगी। आज के मैच में ऑस्‍ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रन की जरूरत थी और ऑस्‍ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया।

Related posts

Leave a Comment