बैडमिंटन: किदांबी श्रीकांत ने बेसल में स्विस ओपन टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बैडमिंटन: किदांबी श्रीकांत ने बेसल में स्विस ओपन टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में प्रवेश किया

स्विस ओपन बैडमिन्‍टन टूर्नामेंट में भारत के किदाम्‍बी श्रीकांत सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। कल स्विटजरलैंड के बेसल में उन्‍होंने पुरूष सिंगल्‍स के क्‍वार्टर फाइनल में ली चिया हाओ को 21-10, 21-14 से हराया। आज फाइनल में उनका मुकाबला ली चुन यि से होगा। पुरूष सिगल्‍स के एक अन्‍य क्‍वार्टर फाइनल मैच में प्रियांशु राजावत को तियन चेन चाउ से 15-21, 19-21 से हार का सामना करना पडा। किरण जॉर्ज भी डेनमार्क के रासमस गेमके से हार गए।

Related posts

Leave a Comment