बीटिंग रिट्रीट के आयोजन के साथ चार दिवसीय गणतंत्र दिवस समारोह आज सम्‍पन्‍न हो जाएंगे

बीटिंग रिट्रीट के आयोजन के साथ चार दिवसीय गणतंत्र दिवस समारोह आज सम्‍पन्‍न हो जाएंगे

नई दिल्‍ली के ऐतिहासिक विजय चौक पर आज बीटिंग रिट्रीट के आयोजन के साथ चार दिवसीय गणतंत्र दिवस समारोह संपन्‍न हो जाएंगे। इस समारोह में शास्‍त्रीय रागों पर आधारित भारतीय धुनें भी बजाई जाएंगी।

सेना, नौ-सेना, वायु सेना और राज्‍य तथा केंद्रीय पुलिस बलों के बैंड 29 मनमोहक धुनें बजाएंगे। राष्‍ट्रपति और सशस्‍त्र सेनाओं की सर्वोच्‍च कमाण्‍डर द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समारोह में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर देश का सबसे बडा ड्रोन शो देखा जा सकेगा जिसमें साढे तीन हजार स्‍वदेशी ड्रोन नजर आएंगे। इस शानदार ड्रोन शो से रायसीना हिल्‍स का आसमान जगमगा उठेगा। ये ड्रोन शो देश के युवाओं की तकनीकी दक्षता, स्‍टार्ट अप पारिस्थितिकी तंत्र की सफलता और भविष्‍योन्‍मुखी रुझान का भव्‍य प्रदर्शन होगा। समारोह में पहली बार थ्री डी एनामोर्फिक प्रोजेक्‍शन तकनीक का भी इस्‍तेमाल होगा। समारोह की शुरूआत अग्निवीर की धुन से होगी और समापन सारे जहां से अच्‍छा की धुन के साथ होगा।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्‍ट्रपति भवन के उद्यान उत्‍सव 2023 का उद्घाटन करेंगी। इस उद्यान में ट्यूलिप के फूलों की समय-समय पर खिलने वाली 12 अनूठी प्रजातियों के साथ कई अन्‍य आकर्षण भी यहां देखे जा सकेंगे।

Related posts

Leave a Comment