भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले का अपना पुराना नाटक दोहरा रही है। भाजपा ने अरविन्द केजरीवाल पर भ्रष्टाचार को बढावा देने का भी आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के गुजरात चुनाव जीतने के दावे के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हमेशा राज्यों में चुनाव से पहले अपनी जीत का भ्रमित दावा पेश करते हैं। अरविन्द केजरीवाल द्वारा अपनी पार्टी को ईमानदार बताने पर संबित पात्रा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी है। संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसके सबसे ज्यादा मंत्रियों को विभिन्न आरोपों के बाद त्यागपत्र देना पडा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...