बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर सुपौल, सहरसा और मधेपुरा जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया

बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर बीरपुर कोसी बैराज से 4 लाख 14 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद सुपौल, सहरसा और मधेपुरा जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

बाढ़ नियंत्रण इकाई के बुलेटिन में कहा गया है कि बढ़ते जल स्तर के भारी दबाव के मद्देनजर बैराज के सभी 56 गेट खोल दिए गए हैं।

नेपाल में कोसी के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में मधेपुरा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, वैशाली और पूर्वी चंपारण सहित कई जिलों में अत्‍यधिक बारिश हुई है।

Related posts

Leave a Comment