बिहार में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। आज औसतन साठ प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। गया, औरंगाबाद और मुंगेर सहित दस जिलों की 170 ग्राम पंचायतों के लिए वोट डाले गए। राज्य के किसी भाग से किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। राज्य में पंचायत चुनावों में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पन्द्रह हजार 388 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला ई वी एम में सील हो गया। वोटों की गिनती 26 और 27 सितम्बर को होगी। दूसरे चरण का मतदान 29 सितम्बर को होगा।
Related posts
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत... -
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया।... -
NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता और...