बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार

बिहार में आज नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। आज शाम राजभवन में आयोजित समारोह में भारतीय जनता पार्टी से 12 और जनता दल-यूनाइटेड से नौ मंत्रियों को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंत्रिमण्‍डल के विस्तार के साथ नीतीश सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर अब 29 हो गयी है। पहली बार 28 जनवरी को हुए विस्तार में आठ मंत्रियों ने शपथ ली थी।

आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, हरि सहनी, जनक राम, नितिन नवीन भाजपा से कुछ प्रमुख नाम हैं।

भाजपा ने इस बार छह नये चेहरों को पहली बार मंत्री बनाया है जिसमें डॉ दिलीप जायसवाल, हरि सहनी, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता, कृष्ण नंदन पासवान और संतोष कुमार सिंह शामिल हैं ।

वहीं जनता दल यूनाइटेड की ओर से शामिल किये सभी नौ सदस्य पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, महेश्वर हजारी, सुनील कुमार, रत्नेश सादा, जयंत राज और मोहम्मद जमां खान जदयू की ओर से प्रमुख नाम हैं जिन्होंने मंत्रिमंडल में जगह पाई है।

Related posts

Leave a Comment