बांग्‍लादेश ने भारत से गेहूं, चावल, मसूर, चीनी समेत सात आवश्‍यक वस्‍‍तुओं की सुनिश्चित आपूर्ति की मांग की

बांग्‍लादेश ने भारत से गेहूं, चावल, मसूर, चीनी समेत सात आवश्‍यक वस्‍‍तुओं की सुनिश्चित आपूर्ति की मांग की

बांग्‍लादेश ने भारत से गेहूं, चावल, मसूर, चीनी, प्‍याज, लहसुन, और अदरक समेत सात आवश्‍यक वस्‍‍तुओं की सुनिश्चित आपूर्ति की मांग की है।

बांग्‍लादेश के वाणिज्‍य मंत्री टीपू मुंशी ने जयपुर में जी-20 देशों के वाणिज्‍य और निवेश मंत्रियों की बैठक से पहले शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष पीयूष गोयल से इस संबंध में आग्रह किया। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के समय से बांग्‍लादेश की आपूर्ति श्रृखंला बाधित हुई है।

बांग्‍लादेश भारत से प्रतिवर्ष 45 लाख टन गेहूं, 7 लाख टन प्‍याज, 30 हजार टन मसूर, 20 लाख टन चावल, 15 लाख टन चीनी, 10 हजार टन लहसुन और सवा लाख टन अदर‍क की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कह रहा है। बांग्‍लादेश में मीडिया रिर्पोंटों के अनुसार भारत का

मानना है कि यह बांग्‍लादेश को किये जा रहे मौजूदा निर्यात की मात्रा की तुलना में बहुत अधिक है। इसलिए उसने बांग्‍लादेश को इन खाद्य वस्‍तुओं के प्रस्‍‍तावित कोटा की समीक्षा करने का सुझाव दिया है।

इस संबंध में बांग्‍लादेश वाणिज्‍य सचिव स्‍तर की बैठक करने का इच्‍छुक है। इसके अलावा प्रधानमंत्री शेख हसीना का भी जी-20 शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिये नई दिल्‍ली आने का कार्यक्रम है जिससे बांग्‍लादेश को सकारात्‍मक परिणाम की उम्‍मीद है।

Related posts

Leave a Comment